कासगंज। सोमवार को नामांकन करने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ रही। समाजवादी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, आप और अन्य राजनीतिक दलों व निर्दलियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया अब आखिरी चरण में है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। कासगंज विधानसभा के बसपा प्रत्याशी सहित अन्य प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जिले के सभी तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कासगंज विधानसभा सीट के लिए सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अमांपुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सत्यभान सिंह शाक्य और पटियाली विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सपा के जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव के साथ जितेंद्र वार्ष्णेय, जालिम सिंह, सत्यपाल सिंह, विनोद यादव, नफीस खान, कमलेश शाक्य, रनवीर शाक्य, विनीत शाक्य, ओमपाल बघेल मौजूद रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कासगंज विधानसभा सीट के प्रत्याशी कुलदीप पांडे ने समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अमांपुर विधानसभा सीट से उम्मीवार कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं, पटियाली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान अली ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अदनान खान, मनोज पांडे, विशाल पांडे, तरुण शर्मा, आर्येंद्र यादव, आशीष पांडे, राजेंद्र सिंह राठौर, गंगा प्रसाद बघेल, श्यामवीर सिंह चौहान, अमर सिंह राजपूत, हरविंदर राजपूत मौजूद रहे। कासगंज विधानसभा के आप प्रत्याशी मानपाल कश्यप ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, संतोष राजपूत, रामदास, अशोक कुमार मौजूद रहे। अमांपुर विधानसभा सीट से विनीत शाक्य और जितेंद्र ने निर्दलीय रूप से नामांकन दाखिल किया। पटियाली विधानसभा से राष्ट्रीय बैकवर्ड पार्टी से कल्लू सिंह, राष्ट्रीय शोषित पार्टी से गिरीश चंद्र ने अपने नामांकन दाखिल किए।
कासगंज के पटियाली विधान सभा क्षेत्र से नामांकन करती सपा प्रत्याशी नादिरा सुल्तान ।- फोटो : KASGANJ
कासगंज विधान सभा से अपना नामांकन करते सपा प्रत्याशी मानपाल सिंह वर्मा- फोटो : KASGANJ
कासगंज -कासगंज विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पांडेय एवं पटियाली विधान सभा से कांग्रसे ?- फोटो : KASGANJ
कासगंज की अमांपुर विधान सभा से नामांकन दाखिल करती कांग्रेस की प्रत्याशी दिव्या शर्मा ।- फोटो : KASGANJ