मलपुरा। क्षेत्र के गांव नगला कारे गांव में घुमंतू पशुओं के फसलें चरने और रौंदने से परेशान किसानों ने मंगलवार को 17 पशुओं को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इन घुमंतू पशुओं को गोशाला में भेजे जाने की मांग की है।
अकोला ब्लॉक के नगला कारे गांव के किसानों ने बताया है कि खेतों में इस समय गेंहू, आलू और सरसों की फसल तैयार है। पर, दिन-रात रखवाली करने के बाद भी घुमंतू पशुओं के कारण नुकसान हो रहा है। झुंड में खेतों में आकर फसलें चरने के साथ रौंदकर बर्बाद कर देते हैं।
मंगलवार को दिन में करीब दो दो बजे किसानों ने फसल चर रहे 17 घुमंतू पशुओं को पकड़ा। हांककर बाग में ले जाने के बाद इन पशुओं को रस्सी की सहायता से पेड़ से बांध दिया। उन्होंने इन घुमंतू पशुओं को गोशाला में भेज जाने की मांग अधिकारियों से की है। मामले में खंड विकास अधिकारी अकोला राकेश त्रिपाठी ने बताया है कि पशु चिकित्सा अधिकारी से बात करके पशुओं को गोशाला पहुंचाया जाएगा।