फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिना पंजीकरण के चल रहे थे तीन क्लीनिक, नोडल अधिकारी ने किए सील

Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद सीएमओ ने नोडल अधिकारी झोलाछाप को अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को जागीर और विकास खंड में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण के संचालित तीन क्लीनिक सील कर दिए। तीन अन्य संचालकों को नोटिस जारी किया गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी कि जागीर विकास खंड में बड़़ी संख्या में अवैध क्लीनिक का संचालन हो रहा है। क्लीनिक संचालक लोगों से उपचार के नाम पर मनमानी फीस वसूल रहे हैं। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने झोलाछाप के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। डॉ. आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ गांव इलाबांस पहुंचे। यहां मलिखान और अजय सक्सेना के क्लीनिक संचालक किसी प्रकार का अभिलेख नहीं दिखा सके। इस पर दोनों ही क्लीनिकों को नोडल अधिकारी ने सील कर दिया। सौरभ गुप्ता, अनिल गुप्ता, संदीप शाक्य को नोटिस दिया गया है। टीम ने मुख्यालय पर क्लीनिक के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज व अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। टीम के पहुंचते ही कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए।कस्बा बेवर के मोटा रोड पर आध्या मेडिकल स्टोर पर बिना पंजीकरण के मरीजों को इलाज दे रहे संचालक से भी जानकारी ली, लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सका तो उसकी दुकान को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

-

शिकायत पर जांच की गई जिसमें तीन क्लीनिक संचालक पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। तीन ने पंजीकरण के लिए आवेदन प्रस्तावित होने की बात कही है उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. आशुतोष कुमार, नोडल अधिकारी झोलाछाप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें