फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फायरिंग प्रकरण में दोनों पक्षों के 23 लोगों पर केस दर्ज

Tue, 07 Oct 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली में एटा रोड पर कैनरा बैंक के सामने स्थित एक दुकान के लिए सोमवार को दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें एक पक्ष से भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और दूसरे पक्ष से भाजपा नेता नीरज मिश्रा को नामजद किया गया है।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान निवासी हथौड़ावन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी एटा रोड पर कैनरा बैंक के सामने दुकान है। इसमें कृष्ण कुमार शर्मा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। वह कई बार दुकान खाली करने को कह चुके हैं, लेकिन कृष्ण कुमार के दोस्त नीरज मिश्रा निवासी पटियाली उन्हें गोली मारने की धमकी देते हैं। सोमवार को वह चाचा रामप्रकाश और छोटे भाई आकाश के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान खाली करने को कहा तो कृष्ण कुमार, उनके बेटे सुमंत, बेटी मानसी विवाद करने लगे। कृष्ण कुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। आरोप है कि एक गोली उनके चाचा के सिर में लगी और दूसरी भाई को छूकर निकल गई। राजू ने कृष्ण कुमार, उनके बेटे सुमंत, बेटी मानसी और दोस्त नीरज मिश्रा पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया है। इनमें नीरज मिश्रा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उनकी पत्नी पूर्व चेयरमैन है।
विज्ञापन

उधर, कृष्ण कुमार शर्मा के बेटे सुमंत की ओर से केस दर्ज कराते हुए बताया गया कि सोमवार की दोपहर उनकी दुकान पर राजू चौहान, चाचा, भाई और 16 अज्ञात लोगों के साथ घुस आए और सामान तोड़ने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। पिता का गला दबाते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। सुमंत ने 3 नामजद समेत 19 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
दुकान खाली कराने को लेकर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू चौहान और कृष्ण कुमार शर्मा पक्ष में विवाद हो गया था। राजू पक्ष के लोगों ने दुकान का सामान निकालकर फेंकना शुरू किया तो कृष्ण कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर कई राउंड फायरिंग कर दी थी। इसमें एक को गोली लगने का आरोप लगाया गया था, लेकिन एएसपी ने फायर आर्म्स इंजरी होने से इन्कार कर दिया। उनका कहना है कि कोई नुकीली चीज लगी है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी फुटेज वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षाें की ओर से एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रयास किए जा रहे हैं। - सुशील कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें