झोलाछाप और अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने पर अपंजीकृत अस्पताल के प्रभारी डॉ. अजय कपूर को हटा दिया गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने अब तक झोलाछाप पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी रिपोर्ट डीएम से तलब की है।
दो दिन के निरीक्षण पर आए प्रमुख सचिव चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवेश चतुर्वेदी के पास शिकायत पहुंची कि झोलाछाप के अस्पतालों में मरीजों की मौत की निष्पक्ष जांच नहीं की गई। अब भी तीन जांचें लंबित हैं। इलाज करते हुए पकड़े गए सभी झोलाछाप पर एफआइआर नहीं कराई।
इन शिकायतों पर प्रमुख सचिव ने शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट डीएम से मांगी थी। शनिवार को समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव झोलाछाप पर की गई कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने सीएमओ को तत्काल प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।