फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड के सैकड़ों कॉलेज 'संसाधन विहीन', जानकारी छिपाकर फंसे, अब जारी हुए नोटिस

Sun, 20 Oct 2019 01:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड के 530 कॉलेजों ने शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी छिपाई है। इन कॉलेजों ने 17 बिंदुओं पर विश्वविद्यालय को रिपोर्ट नहीं भेजी है। इनको 30 दिन में डेटा भेजने की मोहलत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके यहां नैक का निरीक्षण नहीं होगा और बीएड के चार वर्षीय कोर्स के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से 977 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें बीएड के 561 कॉलेज हैं। इनमें से 2019-20 में 31 कॉलेजों ने शैक्षणिक संसाधन पूर्ण करते हुए इसकी जानकारी विश्वविद्यालय को दी थी।

नैक का निरीक्षण होने के बाद इन सभी कॉलेजों को बीएड के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए मान्य कर दिया गया। अब नए सत्र के लिए विश्वविद्यालय ने नैक के निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ऐसे में 530 कॉलेजों को नोटिस जारी किए गए हैं, इनसे 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। 30 दिन में यह शैक्षणिक संसाधन पूरे कर विश्वविद्यालय को इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। तय समय में रिपोर्ट न देने वाले कॉलेजों में नैक का निरीक्षण नहीं कराया जाएगा।

डिग्री कॉलेजों में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, संचालित कोर्स, कितने क्षेत्रफल में विद्यालय है, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कॉमन रूम, शिक्षकों के लिए कक्ष, कितने कक्ष बने हैं, इनकी लंबाई-चौड़ाई कितनी है। ऑडिटोरियम है कि नहीं, ऐसे 17 बिंदुओं पर रिपोर्ट देनी है। यह पूरे होने पर ही नैक की टीम निरीक्षण करेगी।

नैक के निरीक्षण में सहयोग करेगा विश्वविद्यालय: कुलपति
कॉलेजों में नैक के निरीक्षण कराने और संसाधन विकसित कराने में विश्वविद्यालय सहयोग करेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ कॉलेज प्रशासन को मानकों की जानकारी भी देंगे।

कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नैक के निरीक्षण की तैयारियां शुरू कर दी हैं, 530 कॉलेज मानक पूरे कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेज सकते हैं। इससे उनके यहां नैक का निरीक्षण कराना सुनिश्चित किया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें