फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर में पानी नहीं, किसान गेहूं की पलेवट के लिए परेशान

विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी रजवाहा में खड़ा खरपतवार
विज्ञापन
सैंया। फतेहपर सीकरी रजवाहा के किसान गेहूं की फसल के लिए पलेवट (पहला पानी) को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि नहर की सफाई नहीं होने से पानी टेल तक नहीं पहुंच पाएगा, जिससे सिंचाई में दिक्कत होगी। किसानों ने सिंचाई विभाग से रजवाह में नहर की सफाई कराने और अति शीघ्र पानी छोड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि फतेहपुर सीकरी रजवाहा से करीब हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई की जाती है। रजवाहा में गांव सोरा के पास अभी भी खरपतवार खड़ा हुआ है। जबकि सिंचाई विभाग के सफाई ठेकेदार ने कागजों पर नहर की सफाई किया जाना दर्शा दिया है। रजवाहा की सफाई न होने से टेल तक पानी का पहुंचना असंभव है। इस समय गेहूं की फसल के लिए पलेवट का कार्य होना है। नहर में पानी देरी से छोड़ा गया तो गेहूं की पटवन लेट होगी। किसान रमाकांत ठाकुर, राजवीर सिंह, नरेंद्र आदि ने नहर की सफाई कराकर अति शीघ्र पानी छोड़े जाने की अधिशासी अभियंता से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें