लादूखेड़ा। फतेहपुर सीकरी रजवाहा की हिरोडा माइनर की सफाई न होने से पर्याप्त मात्रा में टेल तक पानी न पहुंचने से किसान परेशान है। हिरोडा माइनर से लगभग सैकड़ों बीघा भूमि की सिंचाई की जाती है। माइनर में व्यापक स्तर पर खरपतवार खड़ी हुई है। सिंचाई विभाग द्वारा पानी न छोड़े जाने से खेतों की पलेवट कार्य अधर में लटका हुआ है, जिससे फसल की बोआई भी लेट हो रही है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एसडीओ स्पर्श अग्रवाल ने कहना था कि माह अक्तूबर में रजवाहा की सफाई कराई करा दी जाएगी लेकिन अभी तक नहर की सफाई नहीं कराई गई है। इस वजह से नवंबर माह में पानी छोड़ा जाना असंभव है। किसान शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, जयपाल सिंह आदि का कहना है कि गेहूं, जौ आदि फसल की बोआई से पूर्व खेतों की पलेवट का कार्य होना है लेकिन माइनर में पानी न आने से फसल की बोआई भी लेट हो रही है।