फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग, बहन ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 06 Sep 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के नवाल्टी रोड से एक किशोर लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तीन दिन से लापता हुए किशोर की बहन ने लापता होने की रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोर को बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

नावल्टी रोड निवासी सुभाषनी के पास उसका भाई विक्की (14) आया हुआ था। वह बिना बताए 4 सितंबर को घर से चला गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरु कर दी। उसके दोस्तों व रिश्तेदारों में भी उसे खोजा गया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। जब उसका कोई पता नहीं लगा तो बहन सुभाषनी ने उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। उसके द्वारा किशोर के लापता होने की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि किशोर के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस किशोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें