फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीसरे दिन भी नहीं मिला युवती का सुराग...तलाश में जुटे गोताखोर, युवक के साथ यमुना में कूदी थी

Sat, 22 Nov 2025 08:06 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक के साथ यमुना में कूदी युवती का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। कूदने के एक घंटे बाद ही युवक का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
यमुना में डूबी युवती की तलाश जारी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में बटेश्वर घाट पर बने पांटून पुल से 20 नवंबर को फिरोजाबाद के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) अपनी महिला मित्र शिकोहाबाद के लाटूमई गांव की भावना मिश्रा के साथ यमुना नदी में कूदा था। कूदने के एक घंटे बाद ही गुलशन यादव उर्फ गोलू का शव गोताखोरों ने बरामद कर लिया था। महिला मित्र का तीसरे दिन भी पता नहीं लगा है। भावना के माता-पिता नदी किनारे उसकी तलाश में भटकते रहे। पीएसी के गोताखोर भी तलाश में जुटे रहे। 
विज्ञापन


नारखी, फिरोजाबाद के दौलतपुर मुइउद्दीनपुर गांव के किशनलाल का बेटा गुलशन यादव उर्फ गोलू (23) अपनी ननिहाल गुढ़ा गढ़सान, फिरोजाबाद के लालऊ गांव में पला बढ़ा था। उसके मामा श्याम यादव के मुताबिक आईटीआई करने के बाद वह मक्खनपुर की फैक्टरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करने लगा था। 

भावना की मां कल्पना और पिता विकास चंद ने बताया कि 8 साल पहले भावना की शादी मैनपुरी के कुचेला गांव के नितेश से हुई थी। कोई संतान नहीं होने और ससुराल के लोगों के परेशान किए जाने पर भावना ने कुछ समय तक फैक्टरी में काम किया था। तभी दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए थे। 20 नवंबर को दोनों बटेश्वर के पांटून पुल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


बाइक खड़ी की और नदी में कूद गए। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मृतक युवक की महिला मित्र की तलाश में शनिवार को तीसरे दिन पीएसी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन पता नहीं लग सका है। इधर शुक्रवार सुबह से घाट पर डेरा डाले भावना की माता कल्पना एवं पिता विकास चंद नदी किनारे बेटी की टोह में भटकने को मजबूर हैं। उन्हें नहीं मालूम कि बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया? बताया कि 15 नवंबर को ससुराल से मायके आई थी, ससुराल जाने से एक दिन पहले ही वह नदी में क्यों कूद गई। यही सोचकर वे परेशान हैं।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें