आगरा के डौकी के गांव कुंडौल में सीएचसी अधीक्षक की मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शव खून से लथपथ था। सिर पर चोट के गहरे निशान थे। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है।
आगरा के थाना डौकी के कुंडौल में फावड़ा मारकर सीएचसी अधीक्षक जसवंत नगर की मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को खून से सनी शर्ट व फावड़ा मिल गया है। इससे साक्ष्य मिटाने की धारा बढ़ाई गई है।। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कुंडौल निवासी और इटावा के जसवंतनगर में अधीक्षक के पद पर तैनात डॉ. वीरेंद्र सिंह की मां राजन देवी (60) की शुक्रवार सुबह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके नौकर छोटू को कुंडौल तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर आरोपी छोटू खान निवासी कुंडौल ने बताया कि राजन देवी ने उसे नशा करने के कारण काम हट दिया था। इसे वह नाराज था।
शुक्रवार को वह बाड़े पर था तो मृतका ने मुझे काम के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इससे गुस्साई राजन देवी ने चांटा मार दिया था। बेटे से भी पिटाई कराने की धमकी दी थी। बताया कि इसके बाद उसने राजन देवी पर हमला कर दिया था। वह भागने लगी तो फावड़े से सिर पर दो बार प्रहार किया था। जिससे वह वहीं ढेर हो गईं। इसके बाद उसने खून से सनी अपनी शर्ट बाड़े के पीछे फेंक दी।
विज्ञापन
दूसरी शर्ट पहनकर अंदर से कुंडी लगाकर दीवार फांदकर बाहर आ गया था। इसी बीच मृतका का दूसरा बेटा राजेंद्र आ गया और उसने मुझे देख लिया। उसने पूछा तो बता दिया कि अम्मा को किसी ने मार दिया है। मुझे दीवार फांदकर गेट खोलने के लिए कहा और वह खून से लथपथ मां को अस्पताल ले गए। इसी बीच में वहां से वह भाग गया। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।