फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक ऐसा सीएमओ कार्यालय जहां नहीं कोई शौचालय

Sat, 26 Aug 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शौचालय - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाले स्वच्छ भारत अभियान को मथुरा का सीएमओ कार्यालय आईना दिखा रहा है। कारण यह है कि स्वच्छता मुहिम के अहम भागीदार स्वास्थ्य विभाग के इस कार्यालय में शौचालय नहीं है। महिला कर्मचारी, और आगंतुक महिलाएं इधर-उधर भटकती हैं। इसे लेकर अब कर्मचारी संगठन आंदोलन की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


सरकार गांव-गांव, घर-घर शौचालय बनवा रही है लेकिन मथुरा के सिविल लाइंस स्थित सीएमओ कार्यालय में शौचालय नहीं है। कार्यालय में महिला कर्मचारी कार्य करती हैं। प्रतिदिन आशा, एएनएम, महिला डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मियों का यहां आना-जाना लगा रहता है। 

ऐसे में जब कभी टॉयलेट की आवश्यकता पड़ती है महिलाएं इधर-उधर भटकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कर्मचारी संगठन लगातार इसके  लिए पत्राचार करते आ रहे हैं। हाल ही में राज्य कर्मचारी महासंघ के द्वारा भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है। 
विज्ञापन


राज्य कर्मचारी महासंघ की प्रांतीय संगठन मंत्री पुनीता शर्मा ने बताया कि शौचालय के लिए तीन साल से लगातार मांग कर रहे हैं। महिलाओं को खासी दिक्कत होती है। अब भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शौचालय के लिये आंदोलन भी किया जाएगा।’
  
मामले में मथुरा के प्रभारी सीएमओ डा.सज्जन कुमार का कहना है कि टॉयलेट के लिये प्रस्ताव पास हो चुका है। पुराने टॉयलेट को ही ठीक कराया जाएगा। जल्द ही कर्मचारियों को ये सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें