फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिए नेत्रदान, बनिए महान का दिया संदेश

विज्ञापन
eye
विज्ञापन
आगरा। आपके नेत्रदान से दो लोगों की दुनिया रोशन होगी। फिर देर कैसी, कीजिए नेत्रदान और बनिए महान। इसी संदेश के साथ चिकित्सकों ने लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। एसएन मेडिकल कालेज के नेत्र रोग विभाग में नेत्र जागरूकता पखवाड़ा के तहत संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद दीक्षित ने कहा कि नेत्रदान महादान है, इसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने कहा कि नेत्रदान को लेकर लोगों में चेतना आई है, लेकिन जरूरत के मुताबिक अभी कम है। संयोजक डा. शैफाली मजूमदार ने कहा कि 50 लाख लोगों को कार्निया की दरकार है।

इसमें से 90 फीसदी 45 साल से कम के मरीज हैं। 60 फीसदी की उम्र 12 साल से कम है। उन्होंने बच्चों को टीकाकरण और पौष्टिक आहार देने पर जोर दिया। डा. एसके सत्संगी ने अतिथियों का स्वागत किया। विभागाध्यक्ष डा. हिमांशु यादव ने आभार जताया। संचालन डा. मीमांसा ने किया। एसआईसी डा. अजय अग्रवाल, डा. केके गुप्ता, डा. जीवी सिंह, डा. शैलेंद्र चौधरी, डा. हरेंद्र यादव, डा. सीपी पाल, डा. ज्योत्सना, डा. अनुप्रिया, डा. मोमिता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें