फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोरोना के लक्षण नहीं,  फिर भी लोग करा रहे जांच

Tue, 26 Jul 2022 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिला अस्पताल के कोविड बूथ पर रोजाना 70-80 लोग कोविड का नमूना देने आ रहे हैं। हालांकि जांच कराने के लिए आने वालों में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। इन्हें ये जांच  यात्रा, नौकरी ज्वाइन करने, खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए करानी पड़ रही है।

 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा में  कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने से जांच कराने वालों की संख्या भी तेजी से घट रही है। जिला अस्पताल के कोविड बूथ पर अब रोजाना 70-80 लोग ही नमूना देने आ रहे हैं। ये बीमारी के लक्षण वाले नहीं बल्कि यात्रा और अन्य कार्यों के लिए कोविड जांच करा रहे हैं। 

विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि 30 से 40 दिन पहले तक कोरोना वायरस की जांच कराने वालों की संख्या 280 से 300 तक पहुंच रही थी। मरीज घटने के साथ अब जांच कराने वालों की संख्या कम हो गई है। रोजाना 70-80 लोग जांच कराने के लिए बूथ पर आ रहे हैं। इनमें से सबसे ज्यादा धार्मिक यात्रा, अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस, राष्ट्रीय अधिवेशन-सम्मेलन, खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने, नौकरी ज्वाइन करने, विदेश यात्रा समेत अन्य कार्यों के लिए जांच रिपोर्ट पाने के लिए नमूना देने आ रहे हैं। इस कारण अब नमूना लेने वाले कर्मचारियों की संख्या में भी कटौती कर दी है। 

अधिवेशन के लिए रिपोर्ट चाहिए

सदर बाजार निवासी आशीष कपूर ने बताया कि कंपनी के अधिवेशन में शामिल होने के लिए बंगलूरू जाना है, इसके लिए कोविड रिपोर्ट जरूरी है। बीमारी का कोई लक्षण नहीं है, लेकिन रिपोर्ट के लिए नमूना देकर आया। 


पूछताछ होगी तो दिखा देंगे

आवास विकास कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक यात्रा पर जा रहा हूं, कहीं कोई रोकटोक न हो इसके लिए कोरोना वायरस की जांच कराई है। पोर्टल पर रिपोर्ट आ जाएगी, जिससे कहीं कोई पूछताछ होगी तो दिखा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें