फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों, बैंकों में सामाजिक दूरी की उड़ रहीं धज्जियां

विज्ञापन
कोसीकलां बाजार में उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां। अनलॉक-1 में कोरोना संक्रमण को लेकर नगर पालिका टीम को बाजार, बैंकों में मौजूद भीड़ में लापरवाही दिखी। बाजार में बिना मास्क पहने, सामाजिक दूरी की गाइडलाइन बेअसर रही। प्रतिबंधित दुकानें खुलने से कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

ईओ पूर्णिमा दूबे ने नगर पालिका लेखाधिकारी योगेन्द्र रावत, एसआई राजीव यादव, आरआई प्रवेश सिंह के साथ अग्रसेन नगर में केनरा बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया आदि का निरीक्षण किया। बैंक सुबह दस बजे खुलते हैं। जनधन व अन्य खातों से रुपये निकालने के लिए भीड़ सुबह दस बजे से पूर्व समूह में बिना मास्क, सामाजिक दूरी के बैठी हुई थी।
ईओ को घंटाघर, पंजाबी बाजार, सब्जी मंडी, मैन बाजार, पुराना जीटी रोड, शेरगढ़ रोड, बठैनगेट आदि बाजारों में भारी संख्या में भीड़ मिली। न तो ग्राहक मास्क लगाए सामान खरीदते मिले और न ही दुकानदार मास्क लगाए मिले। ईओ पूणिमा ने बताया कि बैंक प्रबंधकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। टीम में सूरजपाल सिंह राजस्व लिपिक, ओमप्रकाश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें