कोसीकलां में विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे कर्मचारी। संवाद
- फोटो : KOSI
मथुरा/कोसीकलां। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर सोमवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के तत्वावधान में रेल कर्मियों और अधिकारियों ने डीए बंद करने व श्रम कानूनों में बदलाव के विरोध में काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए केंद्र सरकार के प्रति विरोध जताया। रेल कर्मियों ने मांग की कि केंद्र सरकार अपने रवैये में बदलाव लाए अन्यथा आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
मथुरा जंक्शन पर यूनियन के मंडल अध्यक्ष एनके शर्मा, डीके गोयल, लखनलाल पाठक, आरके शर्मा, आरएच परिहार, उमेश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, रामेश्वर दयाल, अनुराग शर्मा, ब्रजेश शर्मा, उदयवीर सिंह, शिवलाल मीना, जयपाल मीना, सर्वेश विंद, संतलाल मीना, जितेंद्र मित्तल दीपक उपाध्याय आदि ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
कोसीकलां में शाखा मंत्री दयाशंकर शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में एचसी नायक, राजूलाल मीना, देवेन्द्र कुमार, एसके तिवारी, जितेन्द्र गिरी, ज्योति, वीके पांडेय, ऋषि कुमार, सुनील, जगदीश, राजकुमार, प्रभात आदि ने विरोध जताया।