फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: बारिश से अभी राहत नहीं...आगरा में अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल, जानें पूर्वानुमान

Mon, 09 Sep 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में बारिश से अभी राहत के आसार नहीं हैं। यहां अगले छह दिन बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
 
विज्ञापन
आगरा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रविवार की सुबह बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं सोमवार की सुबह भी सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले 6 दिन तक कभी हल्की तो कभी मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


सुबह 10 बजे के करीब कई इलाकों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। सुबह से ही बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर तक मौसम कमोवेश ऐसा ही रहेगा। बादल छाएंगे और बारिश के आसार रहेंगे। 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। 
विज्ञापन


आज का तापमान

अधिकतम 29.6
न्यूनतम 25.2

सूर्योदय 6:.2
सूर्यास्त 6:34

एक्यूआई 42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें