फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: यूपी में गर्मी से अभी राहत नहीं...45 डिग्री से ऊपर जाएगा पारा; मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Sat, 17 May 2025 07:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान  45 डिग्री तक जा सकता है।
 
विज्ञापन
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौसम का सबसे गर्म दिन शुक्रवार को रहा। अधिकतम तापमान पहली बार 44 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर बाद हुई चंद मिनटों की बारिश ने गर्मी और उमस बढ़ा दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले चार दिनों से अधिकतम तापमान रोजाना बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद ही मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र ने शुक्रवार को अधिकतम तापमान में और वृद्धि की संभावना व्यक्त की थी।

 

शुक्रवार को सुबह से ही कड़क धूप थी। दोपहर 2 बजते-बजते गर्मी के कारण आम जनमानस बेहाल हो चुका था। इसी दौरान अचानक मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल छाए और चंद मिनटों की तेज बारिश ने गर्मी से कुछ देर के लिए राहत दी।
बारिश के बाद फिर धूप निकली, इससे उमस बढ़ गई। बाद में तेज धूल भरी हवा ने तापमान को वापस नहीं बढ़ने दिया। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

इस तीखी गर्मी से बचने को सुझाए उपाय
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि गर्म हवा के थपेड़ों से बचाव के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में खूब पानी पिएं। बाहर निकलें तो कॉटन के अंगोछे से सिर ढक कर रखें। हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें। खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें।


 
विज्ञापन

आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 44.5
न्यूनतम तापमान- 26.1
सूर्योदय- 5:29 बजे
सूर्यास्त- 7:00 बजे
एक्यूआई- 138
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें