आगरा के सदर थाना पुलिस ने अटल चौक के पास पत्नी की गर्दन पैराें से दबाकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल जाने के दौरान उसके चेहरे पर कोई ग्लानि नजर नहीं आई। वह पुलिस से कहता रहा कि पत्नी बात नहीं सुनती थी,इसलिए मार डाला। पुलिस ने उसके पांच वर्ष के बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपा है। परिजनों के आने पर बच्चे को सुपुर्द किया जाएगा।