फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: आगरा में पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, हस्नूराम ने की 95वां चुनाव लड़ने की तैयारी

Sat, 05 Feb 2022 01:31 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विधान परिषद की आगरा फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए आगरा कलेक्ट्रेट में 11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा होंगे। तीन मार्च को मतदान होना है। 
विज्ञापन
हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी सीट के लिए शुक्रवार को पहले दिन कोई नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। हस्नूराम आंबेडकरी और विमल कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा लिया है। 11 फरवरी तक कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में पर्चे जमा होंगे। तीन मार्च को आगरा के 16 व फिरोजाबाद के नौ बूथों पर मतदान होगा।

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव के नामांकन के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। दोपहर 12 बजे खेरागढ़ निवासी आंबेडकरी हस्नूराम ने दो सेट और अरसेना निवासी विमल कुमार ने दो सेट में पर्चे लिए हैं। 

14 फरवरी को होगी नामांकन की जांच

रिटर्निंग आफिसर एवं डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 11 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे। 14 फरवरी को नामांकनों की जांच होगी। 16 फरवरी को नाम वापसी और 3 मार्च को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। आगरा व फिरोजाबाद में 25 पोलिंग बूथ हैं। जहां जिला पंचायत, नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत व नगर निगम के सदस्य मतदान करेंगे।  

विज्ञापन

95वीं बार मैदान में हस्नूराम

खेरागढ़ निवासी 75 वर्षीय हस्नूराम आंबेडकर 95वीं बार चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को उन्होंने एमएलसी के लिए नामांकन पत्र लिया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने खेरागढ़ व ग्रामीण से नामांकन किया था। एक पर्चा उनका निरस्त हो गया। सांसद, विधायक, मेयर से लेकर जिला पंचायत व अन्य चुनाव लड़ चुके हस्नूराम 100 बार हार का रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

प्रशिक्षण से फिर गैर हाजिर रहे 191 कार्मिक

आरबीएस व सेंट जोंस कॉलेज में शुक्रवार को प्रशिक्षण के तीसरे दिन 191 कार्मिक गैर हाजिर रहे। इनके विरुद्ध अपर प्रभारी अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने कहा जिन्होंने प्रशिक्षण नहीं लिया है वो पांच फरवरी को प्रशिक्षण जरूर ले लें। अन्यथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही होगी।

मतदान के लिए मान्य होंगे वैकल्पिक पहचान पत्र

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि 10 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए वैकल्पिक फोटो युक्त पहचान पत्र मान्य होंगे। जिनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं हैं वह आधार कार्ड, पासबुक, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि वैकल्पिक पहचान पत्रों से मतदान कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें