स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर कूड़े का ढेर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कोरोना काल में और भी बदतर हो गई है। वर्ष 2015 में ग्राम प्रतापुरा में बने उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन जर्जर हो गया है और इसका मुख्य गेट टूटा है, जिसके कारण आवारा पशुओं का डेरा रहता है। इसके बाहर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर फतेहाबाद क्षेत्र के करीब 20 उप स्वास्थ्य केंद्रों को शीघ्र ही साफ-सफाई तथा मरम्मत करवाकर शुरू करा दिया जाएगा। जिनमें टीकाकरण के अतिरिक्त दिनों में एएनएम बैठेगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराएगी।
प्रतापुरा के सूरज शर्मा, किशोरी लाल, ज्ञानेंद्र शर्मा और रमेश शर्मा ने बताया कि 2015 में निर्माण के बाद उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी आते थे। लेकिन चार साल से कोई चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी नहीं आया। ऐसे में भवन खंडहर हो चुका है। इसके गेट के पास लोग कूड़ा डालने लगे हैं। दरवाजा न होने के कारण केंद्र के अंदर आवारा जानवर घुस जाते है।