फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली से पहले जलसंकट...यमुनापार में लोगों को नहीं मिला गंगाजल

Sat, 18 Oct 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिवाली से पहले यमुनापार में पेयजल संकट गहरा गया है। पानी न मिलने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
पानी भरती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में अपर गंगा कैनाल के बंद होने का असर जारी है। शुक्रवार को धनतेरस से ठीक एक दिन पहले यमुनापार के लोगों को गंगाजल नहीं मिला। पेयजल की आपूर्ति बाधित होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई न होने से लोग परेशान हुए। यमुनापार के टेढ़ी बगिया, इस्लाम नगर, कालिंदी विहार, नारायच, फाउंड्री नगर, रामबाग, ट्रांस यमुना, शाहदरा, एत्माउद्दौला में भी पानी नहीं पहुंचा। शाम को कुछ जगह पानी पहुंचा तो लो प्रेशर की वजह से कुछ लोग ही पानी स्टोर कर सके। अफसरों का कहना है कि पानी की सप्लाई पीछे से पर्याप्त मिल रही है। हालांकि त्योहारी सीजन में लोगों को पानी न मिलना उनके दावों की पोल खोल रहा है।

टैंकर के भरोसे त्योहार
टेढ़ी बगिया निवासी बीआर भोंसले ने बताया कि त्योहार पर जब साफ-सफाई और सजावट का समय है, तो दिमाग में पानी की व्यवस्था कहां से करें यह सवाल घूम रहा है। सफाई के दौरान पानी की नहीं मिल रहा तो मजबूरन टैंकर का सहारा लेना पड़ रहा है। टैंकर चालक भी मनमानी कीमत वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन


नहीं हो रहा स्थायी समाधान
कालिंदी विहार निवासी विनोद कुमार का कहना है कि पानी के लिए हर साल संकट होता है। इस साल त्योहारी सीजन में पानी की आपूर्ति इतनी खराब स्थिति में होना सिस्टम पर सवाल है। जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस प्लान और काम करना होगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें