फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शहीद स्मारक में तीन महीने तक लाइट एंड साउंड शो पर नहीं लगेगा शुल्क

विज्ञापन
आगरा किला मे लाइट एंड साउंड शो
विज्ञापन
आगरा। मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पथकर सलाहकार समिति की बैठक में 27.50 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए। शहीद स्मारक संजय प्लेस पर लाइट एंड साउंड शो तीन महीने तक लोगों के लिए फ्री रहेगा, साथ ही आगरा फोर्ट पर भी शो का टिकट सस्ता करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नगर स्तरीय अवस्थापन के लिए करीब 24 करोड़ रुपये कार्य स्वीकृत हुए हैं। सिविल एयरपोर्ट पर टिकट वैन्डिंग मशीन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। शिल्पग्राम से ताज पूर्वी गेट होते हुए पश्चिमी गेट तक पेड़ों पर फसाड लाइटिंग कार्य पथकर से हुआ है। रिंग रोड़ पर बड़े साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। ताजमहल पूर्वी एवं पश्चिमी गेट पर लाॅकर रूम और बैगेज स्कैनर लगाने के लिए पुलिस को बजट जारी हो चुका है। एत्माउदौला स्मारक के बाहर एडीए के आठ क्योस्क को ध्वस्त कर नया बनाने की समिति से रिपोर्ट मांगी है। स्ट्रेची पुल की मरम्मत और आंबेडकर पुल की जांच आईआईटी से कराने को कहा है। इसका प्रस्ताव शासन भेजा जा चुका है।
विद्युत शवदाह गृह पर बढ़ेगी भट्टियों की क्षमता
ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर शव दहन के लिए भट्टियों की क्षमता बढ़ाने और पुलिस विभाग को अज्ञात शवों के दहन वहीं करने का प्रस्ताव तैयार करने को मंडलायुक्त ने कहा है। तांगा संचालक पर्यटकों को शिल्पग्राम से आगे नहीं जा सकेंगे। मंडलायुक्त ने तांगा संचालकों को दूसरे स्मारकों पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया हैं।
विज्ञापन

एएसआई अधिकारियों को लगाई फटकार

ताजमहल की वेबसाइट की समीक्षा की गई। समिति सदस्यों ने मंडलायुक्त को बताया कि एक बार में सिर्फ दो स्मारकों की टिकट ही ऑनलाइन बुक हो रही है। दूसरी बार में यूजर्स को पूरा विवरण फिर से भरना पड़ता है। इससे दिक्कत हो रही है। वेबसाइट में सुधार नहीं होने पर मंडलायुक्त ने एएसआई अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

- इनर रिंग रोड जंक्शन और कुबेरपुर पर सौंदर्यीकरण होगा।

- ताजमहल के आसपास प्रकाश व्यवस्था, ताज व्यू पॉइंट, सेल्फी पॉइंट आई लव आगरा पर विद्युत सजावट होगी।
- निशुल्क शवदहन के लिए क्षेत्र बाजाजा कमेटी को 10 लाख का भुगतान होगा।
- आगरा हेरीटेज फंड से ताजमहल एवं फतेहपुर सीकरी पर दो एंबुलेंस और रेडक्रॉस फंड से आगरा किला के लिए एंबुलेंस खरीदी जाएगी।
नगर निगम से संबंधित ये कार्य भी होंगे
- ताजमहल के आसपास 2 किमी की परिधि में सफाई कार्य के लिए नगर निगम को 1.80 करोड़ रुपये मिलेंगे।
- पर्यटन विभाग करीब 84 लाख के कार्य ताज महोत्सव में कराएगा। 75 लाख का अनुदान स्वीकृत हुआ।
- पुलिस विभाग को 72 लाख रुपये स्वीकृत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें