फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लगन-सगाई के दौरान बरसाना में भारी वाहनों की नो एंट्री

Thu, 02 Jun 2022 09:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मंत्री के बेटे के लगन-सगाई कार्यक्रम में ब्रजमंडल के समस्त गांवों के लोगों को निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में हजारों मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के पुत्र की लगन-सगाई के कार्यक्रम को देखते हुए मथुरा के बरसाना में यातायात को डायवर्ट किया गया है। मंत्री के पुत्र की सगाई का कार्यक्रम बरसाना के गांव संकेत में आज है। इसे देखते हुए पुलिस ने जाम से बचने के लिए बरसाना को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों से बुधवार को शाम पांच बजे से दो जून रात 10 बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के बेटे के लगन-सगाई कार्यक्रम में ब्रजमंडल के समस्त गांवों के लोगों को निमंत्रण दिया गया। सीओ गोवर्धन गौरव कुमार ने बताया कि बरसाना से पहले गोवर्धन के नीमगांव तो वहीं कोसी से हाईवे पर कामां के ढिलावती बॉर्डर से गांव संकेत की तरफ भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। कस्बा के लाडली जी मंदिर मार्ग के साथ प्रमुख मार्गों को नो एंट्री रखा गया है। यह व्यवस्था रात 10 बजे तक रहेगी। 

छठी बार मंत्री बने हैं चौधरी लक्ष्मीनारायण

मथुरा के छाता से विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण प्रदेश सरकार में छठी बार कैबिनेट मंत्री बने हैं। उनकी पहचान बड़े जाट नेता के रूप में है। भाजपा से पहले वह बसपा शासन में भी मंत्री रह चुके हैं। उनके बेटे की लगन-सगाई के कार्यक्रम में हजारों मेहमान शामिल होने की संभावना है। इसको देखते हुए जाम से बचाने के लिए बरसाना में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें