आगरा। एकलव्य स्टेडियम में अब बिना आई कार्ड के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। आपको प्रशिक्षण लेना है या शौकिया खेलना, दोनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। यह व्यवस्था 18 वर्ष से कम आयु के प्रशिक्षणार्थियों और 18 प्लस के शौकिया खिलाड़ियों के लिए लागू की गई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि खेल साथी पोर्टल पर विकसित एथलीट रजिस्ट्रेशन फॉर ट्रेनिंग मॉड्यूल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। विभागीय शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा। पंजीकरण के बाद आईडी कार्ड पोर्टल पर स्वत: जनरेट होगा। इसे स्वयं डाउनलोड करना होगा। नई व्यवस्था में स्टेडियम प्रवेश के समय खिलाड़ी को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा।