विगत एक पखवाड़े से कुंभ और श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन के लिए आ रहे भक्तों की भीड़ के चलते वृंदावन की अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को लेकर एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने नया रूट चार्ट निर्धारित किया है। इसमें शनिवार, रविवार के साथ शाही स्नान के दिन सभी पास की मान्यता अमान्य कर दी है। साथ ही वाहनों को बाहर से रोकने के आदेश दिए हैं।
टीएफसी पर बृहस्पतिवार को एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि शनिवार, रविवार, नौ मार्च और 13 मार्च को होने वाले शाही स्नान के दिन रूट व्यवस्था तय की गई है। इसमें यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से एनएच-19 की ओर जाने वाले वाहनों को राया कट से उतारकर लक्ष्मीनगर तिराहा होते हुए कृष्णापुरी तिराहे-टैंक चौराहा से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
पंचायत चुनाव: जानिए आगरा में प्रधान पद के लिए कितने का है पर्चा और जमानत राशि, महिलाओं को मिलेगी छूट
वहीं शुक्रवार शाम छह बजे से वृंदावन कट से आने वाली सभी वाहनों को मंडी पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। मथुरा की ओर से वृंदावन आने वाले सभी वाहनों को टीएफसी पार्किंग, दारुख पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहीं छटीकरा की ओर से वृंदावन आने वाले सभी वाहनों को मल्टीलेविल पार्किंग, अन्नपूर्णा पार्किंग में रोका जाएगा।
यातायात व्यवस्था पर बैठक करते मथुरा के पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इधर, शनिवार सुबह छह बजे से वृंदापन कट से आने वाले सभी वाहनों को पशु पैंठ पानीगांव तिराहा पर पार्क कराया जाएगा। वहींशनिवार सुबह छह बजे से मथुरा की ओर से वृंदावन आने वाले सभी वाहन पागल बाबा पार्किग राही पार्किंग आईटीआई में पार्क कराए जाएंगे। इसके आगे यात्रियों की ई-रिक्शा और टेंपो से व्यवस्था की जाएगी।
एसपी यातायात कमल किशोर ने बताया कि कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक क्षेत्र और ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर जाने के लिए ई-रिक्शा और टेंपो के संचालन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर सीओ यातायात ओपी आर्या, कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस की अभद्रता बनी समस्या
वृंदावन कुंभ के प्रचार-प्रसार पर एक ओर प्रशासनिक अफसर मशक्कत कर रहे हैं तो सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से अभद्रता कर रहे हैं। मेला के एंट्री प्वाइंट पर ही नहीं मेला क्षेत्र में भी अभद्रता की शिकायतें बढ़ रही हैं। मेला क्षेत्र में सिविल वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी शिकायत आ रही हैं। विगत दिनों एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस कर्मियों को व्यवहार सुधारने के लिए कहा था, लेकिन स्थिति यथावत है।