नर्सिंग होम में जांच के लिए जाता स्वास्थ्य विभाग
- फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य विभाग अवैध पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट की जांच करेगा। विभाग को आशंका है कि बिना डॉक्टर और टेक्नीशियन के जांच गड़बड़ हो सकती है। संबंधित चिकित्सक से भी इसकी जानकारी की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने आवास विकास कॉलोनी और कारगिल सिकंदरा स्थित डॉ. लाल पैथ लैब कलेक्शन सेंटर, पैथकाइंड लैब कलेक्शन सेंटर, क्लीनिकल पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर पर छापा मारा था। यह पंजीकृत नहीं थे, इनको सील किया गया।
यूपी एक्सरे एंड पैथोलॉजी लैब सेंटर अर्जुन नगर को भी सील किया गया। गुप्ता पैथोलॉजी सेंटर मानस नगर, आगरा एक्सरे एंड पैथोलॉजी लैब सेंटर साईं की तकिया, सिंघल पैथोलॉजी लैब आवास विकास कॉलोनी और चरक पैथोलॉजी लैब अर्जुन नगर पर रक्त संबंधी जांच पर रोक लगाई थी। इनमें डाक्टर और टेक्नीशियन नहीं मिले थे।