फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिजहोम में लगे थे सिर्फ दिखावे के सीसीटीवी

विज्ञापन
27एमएनपी-27-मैरिज होम में वीडियो कैमरे की फुटेज देखते एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सीओ सिटी अभय नरायन राय - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात से मैरिज होम में लापरवाही की पोल खुल गई। मैरिज होम में सीसीटीवी सिर्फ दिखावे के लगे मिले। इनका डाटा रिकॉर्ड नहीं हो रहा था। अगर सीसीटीवी फुटेज होते तो निश्चित ही अभी तक आरोपी की पहचान हो जाती। एक कैमरा बाथरूम के पास भी लगा था।
विज्ञापन

वारदात के बाद मौके पर पहुंची स्वॉट और सर्विलांस टीम ने सबसे पहले मैरिज होम प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगे। इस पर मैरिज होम प्रशासन ने डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) न होने की बात कही। पड़ताल में अधिकारियों को पता चला कि मैरिजहोम में लगे सीसीटीवी से सिर्फ सजीव प्रसारण होता है। वीडियो रिकॉर्ड करने की व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही कुछ सीसीटीवी खराब मिले। इस पर एसपी ने नाराजगी भी जताई। अगर सीसीटीवी के फुटेज होते तो निश्चित ही युवक की पहचान हो जाती। इसके बाद पुलिस ने शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर से फुटेज लिए इन फुटेज में युवक नजर नहीं आया।
अफसरों के आदेशों पर नहीं दिया ध्यान
समय-समय पर अधिकारी अपराध समीक्षा आदि बैठकों का आयोजन करते हैं। अपराध को कम किए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी करते हैं। तत्कालीन एसपी व वर्तमान एसपी अजय कुमार की ओर से बैंक सुरक्षा व मैरिज होम में हर्ष फायरिंग पर रोकथाम, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी को लेकर सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा मैरिज होम संचालकों को भी नियम पालन को लेकर सख्त हिदायत दी गई थी। अफसर ने आदेश तो दिए, लेकिन चेकिंग आदि के नाम पर कोतवाली पुलिस ने सिर्फ खानापूरी ही की। तभी तो शिव पैलेस में लगे सीसीटीवी से पुलिस के हाथ कुछ न लगा। अगर अफसर के निर्देशों पर अमल होता तो मैरिज होम सीसीटीवी मानक के अनुसार होगा। शायद बच्ची का गुनहगार भी गिरफ्तार होता।
विज्ञापन

बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जाना
वारदात के बाद एसपी ने रात में ही मैरिज होम पहुंच गए। उन्होंने जांच टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही खुद भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सीधे सैफई पहुंचे और डॉक्टरों से मुलाकात करके बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। यहां से एसपी कोतवाली पहुंचे और रातभर संदिग्धों से पूछताछ की। वहीं एएसपी ओमप्रकाश सिंह पूरे रात घटनास्थल पर मौजूद रहकर जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें