सस्ते घर का सपना दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की कुर्क संपत्तियों को खरीदने के कोई नहीं आया। इस वजह से अब दो दिन नीलामी और बढ़ाई गई है।
आगरा में घर खरीदारों से धोखाधड़ी में जेल में बंद बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल की कुर्क संपत्तियों को खरीदने के लिए मंगलवार को कोई खरीदार नहीं आया। सदर तहसील में अफसर दिनभर इंतजार में बैठे रहे। नीलामी में बोली लगाने वाले नहीं मिले। बुधवार और बृहस्पतिवार को भी नीलामी होगी।
विज्ञापन
निखिल होम्स एसोसिएट के डायरेक्टर बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल पर घर खरीदारों का करीब 23 करोड़ रुपया बकाया है। चमरौली में बिल्डर के निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में प्रशासन ने 150 से अधिक फ्लैट जुलाई 2023 में कुर्क किए थे। जिन्हें नीलाम कर बकाएदारों की रकम चुकानी है। मंगलवार को चार फ्लैट नीलाम होने थे। लेकिन एक भी व्यक्ति बोली लगाने नहीं आया।