डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में करीब 55 हजार डिग्री ऐसे आवेदन डंप पड़े हुए हैं, जिन पर बार कोड नहीं लगा है। ढाई-तीन वर्ष से छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलने का इंतजार है। जो विश्वविद्यालय में डिग्री लेने के लिए पहुंच रहा है, उसके आवेदनों को बार कोड लगवाकर दोबारा प्रक्रिया में लाया जा रहा है।
कुलपति के निर्देश चार सदस्यीय टीम डिग्री के लंबित आवेदनों की जांच के लिए शनिवार को विभिन्न विभागों में पहुंची तो हकीकत सामने आई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिग्री के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल 2017 में शुरू की थी।
12 जून 2018 तक करीब 55 हजार आवेदन स्वीकार किए गए। इन आवेदनों पर बार कोड नहीं लगा था। इससे आवेदन के ट्रैकिंग की व्यवस्था नहीं थी। 12 जून 2018 के बाद से डिग्री के आवेदनों पर बार कोड लगाया जाना लगेगा। इससे पता चलता था कि आवेदन किस विभाग में है। कितने दिन किस जगह पर रुकी हुई है।