फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वच्छ सर्वे में नहीं मिला पुरस्कार, आगरा की रैंकिंग का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए गए। आगरा नगर निगम को इस बार के सर्वेक्षण में कोई पुरस्कार नहीं मिल पाया है। ओवरऑल रैंकिंग की घोषणा न किए जाने से नगर निगम के अधिकारी और शहर के लोग पूरे दिन इंतजार करते रहे। बीते साल के सर्वे में आगरा प्रदेश में दूसरे और देश में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में 10वें नंबर पर था, लेकिन इस बार गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों को ही नई दिल्ली में हुए पुरस्कार समारोह में बुलाया गया। ऐसे में इस साल आगरा की स्वच्छता रैंकिंग गिरने का अंदेशा है।
विज्ञापन

बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसमें उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद को सबसे स्वच्छ शहर और प्रॉमिसिंग सिटी का पुरस्कार दिया गया है, जो बीते साल आगरा नगर निगम को मिला था। वाराणसी नगर निगम गंगा किनारे बसे शहरों की सूची में शामिल रहा है। बीते साल गाजियाबाद को पछाड़कर आगरा नगर निगम ने प्रदेश में दूसरे स्वच्छ शहर होने का पुरस्कार जीता था, लेकिन इस बार नंबर 3 की रैंकिंग सुधारकर गाजियाबाद नगर निगम ने पलटवार किया और दो साल पहले नंबर 1 की रैंकिंग पर फिर से काबिज हो गया है।

बीते सालों में ऐसा रहा आगरा का हाल
सर्वेक्षण वर्ष देश में रैंक प्रदेश में रैंक
2024 10 2
2023 85 11
2022 23 06
2021 24 03
2020 16 02
2019 85 -

- हमें बताया गया है कि स्वच्छ शहरों की सर्वेक्षण सूची दो से तीन दिन बाद जारी की जाएगी। सूची का इंतजार है। हमने काम किया है। पूरी उम्मीद है कि रैकिंग में सुधार होगा। जो पुरस्कार हमें मिला था, वही इस बार गाजियाबाद नगर निगम को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार वैश्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें