फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर में नितिन की फिरकी ने ढाया कहर, 11 विकेट झटके

Sun, 15 Feb 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
आगरा के नितिन
विज्ञापन
आगरा। सीनियर डिवीजन प्लेट ग्रुप की चंद्रा ट्रॉफी के लिए कानपुर में फाइनल मैच खेला गया। इसमें आगरा के नितिन की फिरकी ने कहर ढाया, हालांकि टीम जीत नहीं सकी। मगर, नितिन ने 11 विकेट झटक कर कमाल कर दिया।
विज्ञापन

यह रोमांचक मुकाबला सुपीरियर स्पिरिट कानपुर और नेशनल यूथ आगरा के बीच हुआ। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए माधव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को मजबूती दी। उनकी बदौलत सुपीरियर स्पिरिट कानपुर एक रन से विजयी हुआ। पूरे टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज ने लगातार प्रभाव डाला तो वह आगरा के नितिन तोमर रहे। महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट निकालकर उन्होंने टीम को बढ़त दिलाई और फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोच दया शंकर राजपूत का कहना है कि नितिन ने अपने प्रदर्शन से शहर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें