फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नितिन की धुआंधार पारी से जेपी पैलेस की रोमांचक जीत

विज्ञापन
रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को होटल जेपी पैलेस और होटल आईटीसी मुगल के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में जेपी पैलेस ने दो विकेट से जीत दर्ज की। मैच का फैसला आखिरी ओवरों में हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जेपी पैलेस ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए होटल आईटीसी मुगल ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट पर 168 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेपी पैलेस की टीम के बल्लेबाजों ने शुरूआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में टीम ने आठ विकेट खोकर 169 रन बनाकर दो विकेट से जीत हासिल ली। नितिन भारद्वाज ने 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

व्यक्तिगत पुरस्कारों में आईटीसी मुगल के सतेंद्र यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और बंटू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएल खिलाड़ी तजिंदर ढिल्लन और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खिलाड़ी मानिक बेरी रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने निभाई।
मैच के दौरान अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, राजेश शर्मा, हरि सुकुमार, आमिर उद्दीन, बलदेव भटनागर, नवीन गोस्वामी और सुरेंद्र खानुजा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अब टूर्नामेंट का अगला मुकाबला बुधवार को कोर्टयार्ड बाय मैरियट और सरोवर पोर्टिको के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें