कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा में अब किसी भी सीजन में पानी कम नहीं होगा। पानी का एक मानक तय किया जा रहा है जो हर समय रहना ही रहना है। यही वजह है कि गंगा पर कोई नया पावर प्लांट नहीं बनने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब गंगा में पानी होगा तो जलमार्ग को भी दुरुस्त किया जा सकेगा। गंगा और यमुना को साफ करके बेहतर जलमार्ग बनेगा। बोले, गंगा में मेरठ तक एयरबोट चलाई जाएगी। दिल्ली से मेरठ की दूरी 40 मिनट में पूरी हो सकेगी
वृंदावन में नितिन गडकरी ने कहा कि गंगा को साफ करने के लिए सैकड़ों परियोजनाएं शुरू की गईं थीं। 75 परियोजनाओं को पूरा भी कर लिया गया है। गंगा को निर्मल बनाने के लिए और उसकी अविरलता कायम रखने के लिए दो फिट पानी रहना ही चाहिए।