आगरा। शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेटर नितिन तोमर ने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम एसएसएस क्लब को यादगार जीत दिलाई। कानपुर में खेले गए केडीएमए सीनियर डिवीजन के मैच में नितिन ने 6.3 ओवर की गेंदबाजी में मात्र 29 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनेट क्लब की टीम ने 27.3 ओवर में 133 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन जैसे ही नितिन तोमर गेंदबाजी पर आए, मैच पूरी तरह बदल गया। इसके बाद लक्ष्य एसएसएस क्लब की टीम ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके कोच प्रवेश भारद्वाज ने प्रदर्शन पर खुशी जताई है।