फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा के साथ मनाई गई निर्जला एकदाशी

विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर मंदिर द्वारकाधीश के बंद द्वार पर सुराही और फलों का दान करती श्रद्धालु महिला। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा के अगले दिन शहर में निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। लॉकडाउन में कुछ ही भक्तों ने यमुना स्नान कर पुण्य अर्जित किया। लॉकडाउन के कारण बंद रहे मंदिरों के कारण भक्तों ने ठाकुरजी की देहरी पर पूजन कर मनौती मांगी। महिलाओं ने सुराही और फल-फूल चढ़ाए और सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

घरों में महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर विभिन्न वस्तुओं का दान किया। मंगलवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष पर निर्जला एकादशी का त्योहार मनाया गया। भोर होते ही यमुना के घाटों पर कुछ भक्त ही स्नान करते पहुंचे। भक्तों ने मां यमुना में दुग्धाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
लॉकडाउन के कारण बंद रहे शहर के द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन न होने पर भक्तों को मायूसी हुई। भक्तों ने ठाकुरजी के देहरी पर पूजन किया। महिलाओं ने पूजन सामग्री ठाकुरजी की देहरी पर ही रखे और मनौती मांगी। वहीं भक्तों ने मटके, पंखे, चीनी, शरबत, आम, तरबूज-खरबूज आदि का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। शहर के कई क्षेत्रों में लोगों ने मीठे पानी और शर्बत की प्याऊ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें