फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेले में नौ युवाओं को दिया गया रोजगार

Mon, 03 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला सेवा योजन कार्यालय पर चयनितों को नियु​क्ति पत्र सौंपते जिला रोजगार सहायता अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला सेवायोजन कार्यालय पर सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 32 अभ्यर्थी पहुंचे। सेमसंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने साक्षात्कार के बाद नौ युवाओं को रोजगार के लिए चयनित कर नियुक्ति पत्र जारी किए।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय पर जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा की देखरेख में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में 32 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने अभिलेखों के साथ उपस्थित हुए। सेमसंग इंडिया लिमिटेड की तरफ से आए अधिकारियों ने उनके अभिलेखों की जांच। जांच के बाद नौ अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने जिले के बेरोजगारों से अपील की है कि वे जिला सेवा योजन कार्यालय और जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान केंद्र पर समय-समय पर लगने वाले रोजगार मेलों में पहुंचकर रोजगार हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें