फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बसें उपलब्ध नहीं, ऑटो चालकों की हुई चांदी

Mon, 03 Feb 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बेवर बस डिपो के सामने से क्षमता से अधिक सवारियों से भरा ऑटो। संवाद
विज्ञापन
बेवर। प्रयागराज महाकुंभ में जिले के मैनपुरी और प्रयागराज डिपो की 70 के करीब बसें जाने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर ऑटो चालकों की चांदी हो गई है। मनमाना किराया वसूलने के साथ ही क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे हैं। जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। रोडवेज बसों के महाकुंभ में जाने के चलते स्थानीय रूटों पर सवारियों के लिए ऑटो ही एकमात्र सहारा रह गए हैं। यह स्थिति बेवर डिपो से संबंधित रूटों के अलावा मैनपुरी डिपो के रूटों पर भी है। बसों के लौटने के संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि 7 फरवरी के बाद यह बसें आएंगी।
विज्ञापन

बेवर डिपो की स्टेशन प्रभारी नीलम शर्मा ने बताया कि डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र की ड्यूटी भी महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी है। मेला क्षेत्र से 7 फरवरी के बाद ही बसों के लौटने की उम्मीद है। तब तक सवारियों को अन्य डिपो की आ रही बसों से ही यात्रा करनी पड़ेगी। जैसे ही बसे प्राप्त होंगी। उनका संचालन सवारियों के हिसाब विभिन्न मार्गों पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें