फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्ते के मामा ने दिया वारदात को अंजाम

Wed, 11 Mar 2020 04:22 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद में दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बालिका का शव मंगलवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ियों में पड़ा मिला। एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दन्नाहार क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की नौ वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। देर शाम तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश शुरू की। रात भर परिजन इधर उधर तलाश करते रहे, लेकिन बच्ची का पता नहीं लग सका।  

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने बच्ची का शव गांव के बाहर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे बबूल की झाडिय़ों में पड़ा देखा। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसपी अजय कुमार, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

पिता ने गांव मुगरिया निवासी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार आरोपी रिश्ते में किशोरी का मामा लगता है।

वह राजमिस्त्री का काम करता है और कुछ समय से गांव में ही अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहा था। मंगलवार शाम को कुर्रा थाना पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया। बुधवार को उसे जेल भेजा गया है। 

पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें