फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क पर फेंक गए दरिंदे

Wed, 11 Mar 2020 04:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

दुष्कर्म के बाद महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर फेंका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज के समीप से महिला को अगवा कर तीन दरिंदों ने चलती कार में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क के किनारे फेंक गए।
विज्ञापन


होश आने पर महिला ने यूपी 112 पुलिस की मदद ली उसके बाद पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को बुलाया और तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एटा क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को कासगंज क्षेत्र के एक गांव में दरियावगंज के समीप दवा लेने जा रही थी। इसी बीच बोलेरो सवारों ने महिला को रास्ते से अगवा कर लिया। चलती कार में तीन दरिंदों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दरियावगंज-पटियाली रोड पर सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक गए। होश आने पर
महिला पास में ही एक ढाबे पर पहुंची और ढाबा संचालक के सहयोग से यूपी 112 पुलिस और अमांपुर क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों को सूचना दी।

उसके बाद महिला पटियाली कोतवाली पहुंची। जहां महिला ने पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूर्व से वह इन आरोपियों को जानती है।

आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


दर्ज किया है मुकदमा
पूर्व से महिला और आरोपियों के बीच कुछ विवाद चल रहा था। आरोपियों ने महिला को अगवा कर कार में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है- शैलेंद्र गौतम- प्रभारी निरीक्षक, पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें