लापता बालक की लाश मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से लापता बालक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास छानबीन की है।
बताया गया है कि करहल के गांव नगला डंबर नौ वर्षीय नीरज कुमार पुत्र अंतराम दो दिन से लापता था। परिवार ने बेटे को खोजने की भरकस कोशिश की लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
शुक्रवार को किसी ने गांव के बाहर खेत में एक लाश दबी देखी तो उसकी सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लाश की पहचान लापता बालक नीरज के रूप में हुई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालक की हत्या कर उसका शव मिट्टी में दबाया गया है। पुलिस को इस हत्याकांड की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।