वार्डन शशिबाला गुप्ता ने जिला समन्वयक (डीसी) बालिका शिक्षा को सूचना दी। वह करीब 12:30 बजे छात्राओं को जिला अस्पताल ले गए। इसमें कक्षा छह की साधना, पूजा, महक और कक्षा सात की नीलम, सन्नो, राखी, सुंदरी, जाह्नवी और श्रीमती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 03:30 बजे साधना, पूजा और सन्नो की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। बाकी सभी छात्राओं को भर्ती रखा गया। इनको ड्रिप चढ़ाई गई।
ये भी पढ़ें: कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आठ छात्राएं बीमार, हॉस्टल में आ रही थी मरे पड़े चूहों की बदबू
‘कस्तूरबा विद्यालय में अव्यवस्था के लिए बीएसए, खंड शिक्षा अधिकारी व डीसी बालिका शिक्षा भी दोषी हैं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। निरीक्षण के बाद कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया था।’
अवध किशोर सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक
‘सिर में दर्द और उल्टी की शिकायत पर नौ छात्राओं को दोपहर में भर्ती कराया गया। तीन को दवा देने के बाद छोड़ दिया गया। छह छात्राएं भर्ती हैं। फूड प्वाइजनिंग के लक्षण हैं।’
डॉ. एसके वर्मा, एसआईसी, जिला अस्पताल