मैनपुरी। जिले में 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्रों में नौ कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9776 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को होमआइसोलेट चार संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई। बृहस्पतिवार को भी जिले में टीकाकरण जारी रहा।
पिछले 24 घंटे में किशनी में तीन और मैनपुरी विकास खंड में छह कोरोना संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट करते हुए उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मिलने वाले संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश कर उनकी जांच कराना सुनिश्चित करें।
सीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को होम आइसोलेट चार संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव केस 160 हैं। 20 सत्रों पर टीकाकरण का कार्य जारी रहा।
----
जगत नगर में आज लगेगा शिविर
भोगांव। यूथ क्लव के अध्यक्ष डॉ. मनोज दीक्षित ने बताया कि मोहल्ला जगत नगर स्थित उनके आवास पर सुबह 11 बजे से 45 वर्ष से ऊपर के लोगों केा कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। शिविर में आने वाले लोग आधार कार्ड लेकर पहुुंचे। पूर्व नगर पचंायत अध्यक्ष उपमा दीक्षित ने लोगों से शिविर में पहुंचकर टीकाकरण कराने की अपील की है।