फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक कर्मचारी बन ऐसे बातों में फंसाया, समझ न सके पूर्व सैन्य अधिकारी; ट्रांसफर करा लिए 9.66 लाख

Wed, 25 Mar 2026 06:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पूर्व सैन्य अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। इसकी लिमिट 10 लाख रुपये है। 16 मार्च की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। इसके बाद रुपये ट्रांसफर करा लिए। 
 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने आईसीआईसीआई बैंक का प्रतिनिधि बनकर पूर्व सैन्य अधिकारी को ठगी का शिकार बना लिया। उन्हें क्रेडिट कार्ड में अतिरिक्त सर्विस दिलाने का झांसा देकर कॉल किया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड और ओटीपी की जानकारी लेकर पांच बार में 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित लेफ्टिनेंट कर्नल अविनेश पाल सिंह (सेवानिवृत्त) नालंदा टाउन, शमसाबाद रोड के रहने वाले हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है। इसकी लिमिट 10 लाख रुपये है। 16 मार्च की दोपहर उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक का कर्मचारी बताया। 

कहा कि क्रेडिट कार्ड पर अतिरिक्त सर्विस मिल रही है। इसके लिए उसने जानकारी मांगी। उन्होंने बैंक कर्मी समझ कर जानकारी उपलब्ध करा दी। 1 घंटे बाद फिर से कॉल पर बात की। शाम तकरीबन 4:55 से 5:07 तक क्रेडिट कार्ड से पांच बार में 9.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।
विज्ञापन


2 घंटे बाद उन्हें इस बात का पता चला। इस पर बैंक के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि को कॉल कर क्रेडिट कार्ड ब्लाक करा दिया। साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज कर दी। 17 मार्च को आरोपी ने फिर से कॉल किया। इस बार अपना नाम मुकेश शर्मा बताया जबकि उसका कॉलर आईडी पर ओम कुमार प्रदर्शित हो रहा है। वह उनसे ओटीपी सहित अन्य जानकारी पूछ रहा था। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की मांग की है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम गई है, उनके बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें