फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीलगाय फसलों को पहुंचा रही नुकसान

Tue, 24 Jun 2025 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। नील गायों के आतंक के चलते ग्रामीण मक्का मूंगफली की फसल की रात रात भर जागकर खेती को बचाने में लगे हैं। नील गायों के आतंक से बचाने के लिए किसानों ने एस डीएम से मुलाकात की है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम बनहार, नगला सीस, नगला खरा, नगला मुकुंद, नगला जगतपुरा के किसानों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन के बाद मक्का, मूंगफली दलहन के खेतों में नील गायों द्वारा फसल को भारी नुकसान पहुंचाए जाने की जानकारी एसडीएम संध्या शर्मा को दी। किसानों ने बताया कि मक्का के पेड़ को भुट्टे के निचले स्तर से नील गाय नुकसान कर देते हैं। दलहन और मुंगफली को जड़ से उखाड़ कर खा लेते हैं और खेत को पैरों से रौंदकर फसल को बर्बाद कर देते हैं। एसडीएम ने किसानों को समस्या के समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। रणवीर सिंह, होतेलाल, दानवीर सिंह, नीरज लोधी, देशराज लोधी, अमित शाक्य, वेद प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें