समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ मैनपुरी में निकाय चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले मिल रहे हैं। नगर पंचायत कुरावली और कुसमरा में भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत दर्ज की। ये दोनों ही नगर पंचायत समाजवादी पार्टी की बेहद खास मानी जातीं हैं। यहां से हार की खबर मिलने के बाद सपा के खेमे में मायूसी छाई हुई है।
कुरावली से धर्मेंद्र वर्मा ने दर्ज की जीत
मैनपुरी की कुरावली नगर पंचायत से भाजपा के धर्मेंद्र वर्मा ने जीत हासिल की है। धर्मेंद्र वर्मा ने 1853 वोट से बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को हराया है। भाजपा प्रत्याशी को 6174 मत मिले, वहीं बसपा प्रत्याशी आलोक गुप्ता को 4321 मत मिले। हैरानी की बात तो ये है कि सपा प्रत्याशी अमृता गुप्ता यहां से 2652 मत प्राप्त करते हुआ तीसरे स्थान पर रहीं।