फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: आगरा में मेयर, पार्षद, अध्यक्ष सहित 60 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त; आज नाम वापसी

Thu, 20 Apr 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

नगर निगम में पर्चों की बिक्री, नामांकन और फिर जांच के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे। जांच में दो दिन लगे फिर भी प्रशासन की रिपोर्ट में तमाम गड़बड़ी हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के 13 निकायों में बुधवार को नामांकनपत्रों की जांच पूरी हो गई। नगर निगम में एक मेयर व 14 पार्षद, पांच नगर पालिका में 8 अध्यक्ष व 25 सदस्य और सात नगर पंचायतों में 10 अध्यक्ष सहित कुल 60 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। अब नगर निगम में मेयर के लिए 10, पार्षद के 100 वार्डों में 562, नगर पालिकाओं में अध्यक्ष के लिए 45, सदस्यों के लिए 395 और नगर पंचायतों में अध्यक्ष के लिए 51 व 303 सदस्य के लिए प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन


नामांकनपत्रों की जांच मंगलवार को होनी थी। मगर दूसरे दिन बुधवार को पूरी हो पाई। 13 निकायों में कुल 1366 उम्मीदवार हैं। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का दिन है। शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। चार मई को मतदान होगा। नगर निगम में मेयर के लिए 20 प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे थे। जिनमें 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किए। मेयर पद के लिए निर्दलीय नामांकन करने वाली मंजू जाटव का पर्चा निरस्त हो गया। अब मेयर के लिए 10 प्रत्याशी हैं। वहीं, 100 वार्डों में पार्षद पद के 14 पर्चे निरस्त हुए हैं। जिनमें भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय शामिल हैं।

जांच में दो दिन लगे फिर भी आंकड़ों में झोल

 नगर निगम में 100 वार्ड हैं। 17 अप्रैल तक नामांकन हुए थे। 17 अप्रैल को प्रशासन ने जो रिपोर्ट जारी की उसमें पार्षद के लिए 580 प्रत्याशियों के नामांकन बताए। दो दिन बाद बुधवार को जब जांच रिपोर्ट आई तो उसमें पार्षदों के नामांकन का आंकड़ा 576 रह गया। 14 पर्चे निरस्त होने के बाद अब 562 प्रत्याशी हैं। पांच नगर पालिका में सदस्यों के लिए 388 नामांकन हुए थे। 25 पर्चे निरस्त हुए। जिसके बाद मैदान में 363 प्रत्याशी होने चाहिए। जबकि नामांकनपत्रों की जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रत्याशियों की संख्या घटने के बजाय बढ़कर 395 हो गई है।

ये भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों पर घिनौना आरोप: नाबालिग को चौकी में पीटा, फिर की शर्मनाक हरकत; अधिकारी भी हैरान

पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए हुए 63 नामांकन

इसी तरह सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 63 नामांकन हुए थे। 10 अध्यक्ष के नामांकन निरस्त हुए। 53 प्रत्याशी होने चाहिए लेकिन 51 प्रत्याशी रिपोर्ट में दर्शाए हैं। 13 निकायों में सभी पदों पर कुल 1398 नामांकन हुए थे। बुधवार को कुल 60 पर्चे निरस्त हुए। जिसके बाद प्रत्याशियों की संख्या 1338 होनी चाहिए, लेकिन अब 1366 प्रत्याशियों के पर्चे पास हो गए।

विज्ञापन

अब वार्ड वार राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के नामांकन की बात करें तो 100 वार्डों में भाजपा से 102 प्रत्याशियों ने पर्चे भर दिए। प्रत्याशियों के नाम प्रशासन ने सार्वजनिक नहीं किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक वार्ड में भाजपा से कोई पर्चा नहीं भरा था। फिर भी 100 वार्ड में अब 100 प्रत्याशी दर्शाए हैं।


कांग्रेस से 33 पर्चे हुए पास 

कांग्रेस के 33 में 33 प्रत्याशियों के पर्चे पास हुए हैं। बसपा के 86 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिनमें दो पर्चे निरस्त हुए। सपा का एक, अन्य दल से एक और निर्दलीय 12 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए हैं। इस तरह कुल 18 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हुए, लेकिन रिपोर्ट में 14 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त बताए गए हैं।


फोन पर ली गई थीं सूचनाएं

जिला सांख्यिकी अधिकारी संजीव दुबे ने बताया कि फोन पर आरओ से सूचनाएं ली गई थीं। जो उन्होंने बताया वही आंकड़े दिए हैं। आंकड़ों में तालमेल नहीं होने के मामले में कुछ नहीं कह सकता। कंपाइल करने में गड़बड़ी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें