फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक घंटे में पुलिस ने ढूढ़ा ज्वेलरी भरा पर्स, महिला को सौंपा

Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र में एक महिला का पर्स दोपहर के समय ई रिक्शा में छूट गया। इस पर्स में करीब एक लाख से अधिक मूल्य के सोने चांदी के जेवरात थे। महिला अपने मायके से वापस ससुराल जा रही थी। वह ई रिक्शा में अपना भूल गई। महिला पहले तो ई रिक्शा तलाश करती रही, लेकिन ई रिक्शा नहीं मिला तो वह थाने पहुंचे।
विज्ञापन

सहावर थाने के प्रभारी अनिल कुमार को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी तुरंत सक्रिय हो गए और टीम लेकर ई रिक्शा खोजने निकल पड़े। ई रिक्शा को चहका गुनार में पकड़ा गया। महिला का पर्स ई रिक्शा में पड़ा हुआ मिल गया। पुलिस टीम ने पर्स में रखे सामान के बारे में शिनाख्त करने के बाद वापस महिला को सौंप दिया। जिससे रो रही महिला के चेहरे पर मुस्कान आ गई। ई रिक्शा चालक ने बताया कि उसने पर्स देखा ही नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें