अवैध धर्मांतरण के आरोपी अब्दुल रहमान ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। उसने बताया कि धर्मांतरण कराने वाली युवतियों और युवकों की घर वापसी आसान नहीं होती थी। उनका ब्रेनवाॅश इस कदर किया जाता था कि वह कभी वापसी की सोच भी नहीं सकें। उन्हें कोई न कोई जिम्मेदारी दे दी जाती थी। हर काम के लिए फंडिंग देश-विदेश के लोग किया करते थे।