फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू हो रही ताजमहल की नाइट विजिट, एक दिन पहले होगी बुकिंग

Tue, 03 Oct 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
चांद में ताज का दीदार - फोटो : self
विज्ञापन
दुनिया में खूबसूरती के नायाब नमूने संगमरमरी ताजमहल को शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में निहारने के लिए रात्रि दर्शन (नाइट विजिट) मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को पहले दिन इसके लिए बुकिंग हुई। मंगलवार को रात 8:30 से 12:30 बजे तक पयर्टक चांद की रोशनी में ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि चंद्रमा की रोशनी में मंगलवार तीन अक्टूबर से से शनिवार सात अक्टूबर तक ताजमहल का रात्रि दर्शन किया जा सकेगा। रात्रि दर्शन के लिए सोमवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माल रोड स्थित कार्यालय पर बुकिंग हुई, जिसमें 141 टिकटों की बिक्री हुई। 

सोमवार को 141 टिकटों की बिक्री में 85 टिकट विदेशी पर्यटकों ने खरीदे हैं। रात्रि दर्शन के लिए एक दिन पहले टिकट खरीदने का नियम है। मंगलवार को 10:30 बजे तक के बैच में सैलानी ताजमहल का रात्रि दर्शन कर पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रात में केवल इतने ही पयर्टकों को प्रवेश

शरद पूर्णिमा पर चांदनी रात में 400 सैलानियों के ताज देखने की अनुमति है, जो 50-50 के बैच में 30 मिनट के लिए ताजमहल में रात्रि दर्शन के लिए रहते हैं। इस बार यह पांच दिन की जगह चार दिन ही चलेगा। शुक्रवार को ताजमहल बंद होने के कारण गुरुवार और शनिवार को पूरे 400 सैलानियों की बुकिंग की उम्मीद जताई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें